रांची, अप्रैल 21 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। रविवार को डकरा गुरुद्वारा सिंह सभा में रविवार को गुंबज निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। खलारी प्रखंड क्षेत्र का एकमात्र गुरुद्वारा के 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में समाजसेवी भीम प्रसाद के द्वारा गुंबज का निर्माण कराया जा रहा है। डकरा गुरुद्वारा पहुंचे भीम प्रसाद, छोटू सिंह और सुशील अग्रवाल को साफा पहनाकर कर सम्मानित किया गया। इस मौके गुरुद्वारे में बाबा मंजीत सिंह और बाबा रावेल सिंह के द्वारा अरदास किया गया। अरदास के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद समाजसेवी भीम प्रसाद ने भूमि पूजन में शामिल होकर गुंबज निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर भीम प्रसाद ने कहा की बचपन से ही गुरुद्वारा के साथ आस्था जुड़ी हुई है। इसके निरंतर विकास के लिए सदैव तैयार रहूंगा। इस दौरान उन्होंने गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.