रांची, मार्च 21 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर डीपी पटेल और अन्य अधिकारियों ने सीसीएल मुख्यालय की टीम के साथ शुक्रवार को डकरा स्थित केंद्रीय विद्यालय के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस सत्र से डकरा के बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय में फिर से पढ़ाई शुरू करने की योजना है। इसे ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। भारी बारिश के बावजूद केवीएस की टीम डकरा पहुंची और भवन, कक्षाओं, लैब, शौचालय, खेल मैदान एवं अन्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बिजली वायरिंग, पेयजल सुविधा, शौचालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला एवं खेल मैदान की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम ने मरम्मत कार्य की तस्वीरें भी एकत्र की। निरीक्षण द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.