मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुजवा चौकी तिराहे पर गुरुवार की सुबह पांच बजे डंफर के टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि चालक जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाराणसी के कपसेठी के रघुनाथपुर से चालक 40 वर्षीय विकास सिंह ट्रैक्टर ट्राली पर सीमेंट का पाइप लादकर रीवां की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूर 20 वर्षीय मुनीव सवार था। सुबह लगभग पांच बजे जैसे ही चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर देहात कोतवाली के भुजवा चौकी तिराहे पर पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रहे डंफर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पर सवार मजदूर मनीव नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली भी पलट गया। जख्मी मजदूर मुनीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.