हापुड़, दिसम्बर 14 -- हापुड़ में हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में राजस्व अभिलेखों में दर्ज चकमार्ग से कुछ लोगों ने अवैध खनन कर लिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर लेखपाल मौके पर पहुंचे। जहां पर दो डंफर, जेसीबी द्वारा अवैध खनन किया गया था। लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव बड़ौदा सिहानी के लेखपाल शमशे आलम ने बताया कि गांव बड़ौदा सिहानी में खसरा संख्या- 1290 व 1306 जो राजस्व अभिलेखों में नाली के रुप में अंकित है। खसरा संख्या 1307 व 1399 राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रुप में अंकित है। उक्त नाली व चकमार्ग ग्राम समाज की भूमि से गांव घुंघराला निवासी वसीम और सरताज द्वारा दो डंफर और जेसीबी की मदद से अवैध खनन किया गया है। खनन की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.