लखीसराय, फरवरी 23 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में डंपिंग यार्ड के अभाव का संकट दिनोंदिन गहराता जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में खुले स्थानों पर कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शहरवासियों द्वारा लंबे समय से स्थायी डंपिंग यार्ड निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। परिणामस्वरूप कई खाली भूखंड और सड़क किनारे के स्थान अघोषित डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद लाखों रुपये सफाई व्यवस्था पर खर्च करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट दिखाई देती है। वार्डों में नियमित रूप से कचरा उठाव नहीं हो पा रहा है, जिससे गंदगी का अंबार लग गया है। खासकर वार्ड नंबर 25 स्थित गोपाल भंडार गली में स्थिति ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.