हरिद्वार, दिसम्बर 14 -- भगत सिंह चौक व्यापार मंडल और स्थानीय लोग नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे डंपिंग जोन के विरोध में सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना देंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि शहर के बीचोंबीच बनाए जा रहे डंपिंग जोन से वातावरण दूषित हो रहा है और धर्मनगरी की छवि खराब हो रही है। यहां ज्वालापुर, कनखल और भेल क्षेत्र का कूड़ा डाला जाता है। रेल मार्ग पास होने के कारण देश-प्रदेश में गलत संदेश जाता है। उन्होंने बताया कि इस बाबत विधायक, जिला प्रशासन और मुख्य नगर आयुक्त को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं निकला। मजबूरन व्यापार मंडल और स्थानीय लोग धरने पर बैठेंगे। अब डंपिंग जोन हटने तक आंदोलन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.