मऊ, मार्च 25 -- मधुबन। नगर पंचायत के घरों और दुकानों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा दुबारी मार्ग स्थित बौला पुल के समीप सड़क किनारे डम्प करने के साथ ही आग लगा दी गई है। जिससे गेहूं की फसलों पर अगलगी का खतरा मंडरा रहा था। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम अखिलेश सिंह यादव व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने सोमवार को डंपिंग ग्राउंड में पहुंचकर सुलगती आग को बुझाने के लिए संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश दिया। फायर सीजन में डंपिंग ग्राउंड में सुलगती आग और दमघोंटू धुंए से जहां पर्यावरण को दूषित होने का खतरा बढ़ने लगा है, वहीं इससे होने वाली आगलगी जैसी घटना की आशंका से किसानों की नींद उड़ गई थी। लोगों की शिकायत पर मौके का एसडीएम अखिलेश सिंह यादव व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार ने निरीक्षण किया। किसानों की इस समस्या को लेकर डंपिंग ग्राउंड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.