संभल, मई 14 -- नगर पंचायत सिरसी के संभल-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट सिंह के वाले तालाब में बनाए गए डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस डंपिंग ग्राउंड में सिरसी और संभल का कचरा डाला जाता है। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग किसी ने जानबूझकर लगाई या तो किसी ने जलती तीली फेंकी या बीड़ी की चिंगारी हवा के साथ कूड़े में लग गई। मौसम गर्म होने और कचरे के सूखे होने के कारण आग ने तेजी पकड़ ली। करीब एक घंटे तक आग की लपटों के साथ काला धुंआ उठता रहा लेकिन कोई भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। गनीमत रही कि आसपास कोई फसल नहीं थी, और गेहूं की कटाई पहले ही हो चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत सिरसी के चेयरमैन कौसर अब्बास ने तत्काल पानी के टैंकर मौके पर भेजे जिनकी मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.