कौशाम्बी, अगस्त 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। महोबा जनपद के खन्ना गांव निवासी सूरज पुत्र मंगी प्रजापति डंपर चालक है। उसने बताया कि 11 अगस्त को डंपर लेकर कोखराज इलाके में आया था। रोही गंगा पुल पर डंपर खड़ा करके दैनिक क्रिया करने लगा। इस दौरान चोरों ने डंपर में घुसकर मोबाइल फोन व कुछ रुपया पार कर दिया। मामले की शिकायत पर बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...