प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- बाजार से बाइक से घर लौट रहे चचेरे भाई ओवरटेक करते समय डंपर की चपेट में आने से घायल हो गए। डंपर चालक घटना के बाद तेजी से भाग निकला। मौके पर पहुंचे ग्रामीण दोनों को सीएचसी ले आए। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। घायल चचेरे भाई का इलाज चल रहा है। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में घर से सीएचसी तक कोहराम मचा रहा। पट्टी कोतवाली के बीबीपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह का इकलौता पुत्र 19 वर्षीय आदित्य सिंह अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय अंश सिंह के साथ बाइक से नारंगपुर बाज़ार गया था। शाम करीब 5. 30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। पट्टी-चांदा मार्ग पर आमापुर में नवनिर्मित फायर स्टेशन के सामने मिट्टी लादकर आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने लगे। इस दौरान उससे टकराकर दोनों सड़क पर गिर गए। डंपर चालक तेजी से भाग निकला। इसमें आदित्य सिंह के सि...