मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डंपर ने प्रॉपर्टी डीलर की कार में टक्कर मार दी। बाद में विरोध करने पर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी को डंपर से कुचल दिया, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में प्रॉपर्टी डीलर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक और उसके सहयोगी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मऊ निवासी राजकुमार वाल्मीकि (45 वर्ष) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी दीपा, दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया कि शुक्रवार को राजकुमार अ...