सहारनपुर, फरवरी 19 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार रात गांव हसनपुर-ताहरपुर मार्ग पर डंपर की चपेट में आकर कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों कार से बाहर निकाला। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मौत की खबर लगते ही परिजनों कोहराम मचा गया। सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी वंश (23) पुत्र सुशील, कोतवाली नकुड़ के गांव रनियाली निवासी शिव कुमार उर्फ सीविन (24) पुत्र विरेंद्र और महादेव कॉलोनी निवासी अंश (22) पुत्र पंकज दिल्ली रोड से कार द्वारा घर लौट रहे थे। वह जब गांव हसनपुर-ताहरपुर मार्ग पर पहुंचे तो भगत सिंह मूर्ति के पास कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज के साथ चीख-पुका...