रामनगर, फरवरी 9 -- रामनगर। कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। सोमवार को डीएफओे प्रकाश चंद्र आर्य निजी वाहन से टीम के साथ कोसी क्षेत्र में पहुंचे और नदी में छापेमार कार्रवाई की गई। डीएफओ ने बताया कि जांच के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के अवैध रूप से खनन व खनिज परिवहन करते आठ डंपर पकड़े गए। इसके अतिरिक्त मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली व मोडिफाइड ट्रैक्टर को अवैध खनन में पकड़ा गया। वाहनों को रेंज स्टाफ व एसओजी टीम ने संबंधित वन चौकियों में सुरक्षित खड़ा कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...