औरैया, जनवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। युवक डंपर के पीछे फंस गया। घटना इंडियन ऑयल चौकी के पास हुई। राहगीरों ने देखा कि युवक डंपर के पीछे घसीट रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी हाउस में रखा गया। घटना के समय डंपर चालक मौके से फरार हो गया था। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 40-50 वर्ष बताई जा रही है। हाथ में कड़ा पहना था। शव का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद किया गया और उसे सुरक्षित रखा गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.