औरैया, जनवरी 9 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार डंपर के पीछे युवक फंस गया और काफी दूर तक घसीटता चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों ने डंपर के पीछे युवक को लटका देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। बताया गया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को घटनास्थल के पास खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार चालक की पहचान की जा सके। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.