उरई, जनवरी 1 -- आटा। थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर भभुआ मजार से कुछ दूरी आगे गुरुवार सुबह कोहरे की धुंध से भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आटा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान तौफीक अली के रूप में हुई है। पुलिस ने एनएचआई की एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। कंटेनर अहमदाबाद से वाराणसी की ओर जा रहा था। हादसे के बाद कुछ समय के लिए नेशनल हाइवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.