गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। डंपर बिक्री के नाम पर 22.67 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रामगढ़ताल क्षेत्र के लहसड़ी निवासी मनीष निषाद ने आरोप लगाया है कि खोराबार क्षेत्र के जंगल सिकरी टोला बानपोखर मंदिर के पास रहने वाले देवेंद्र यादव उर्फ डीके यादव ने अपने डंपर को 29 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने डंपर बेचने की सहमति देने के बाद विभिन्न तिथियों में एसबीआई व बैंक ऑफ बड़ौदा खातों में कुल 22,67,500 रुपये ट्रांसफर व नगद लिए। रकम मिलने के बाद डंपर उसे दे दिया। आश्वासन दिया गया कि शेष 6.35 लाख रुपये मिलने पर वाहन उसके नाम ट्रांसफर कर दिया जाएगा। मनीष का कहना है कि 7 मार्च 2025 को वह शेष धनराशि लेकर आरोपी के घर पहुंचा, लेकिन देवेंद्र यादव ने वाहन ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया और पहले दी गई रकम लौटाने स...