सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- देहरादून दिल्ली नेशनल हाईवे पर गत 28 नवंबर को गांव सोना सैयद माजरा के अवर ब्रिज के अंडरपास के निकट कर के ऊपर डंपर पलटने से एक ही परिवार के साथ लोगों की हुई मौत की घटना में शुक्रवार को शासन के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने पीड़ित परिवार गांव सोना सैयद माजरा निवासी महेंद्र सैनी के निवास पर पहुंचकर शासन द्वारा प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। एसडीम सुबोध कुमार ने बताया कि शासन तथा जिला अधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर सोना सैयद माजरा निवासी मृतक रानी देवी पत्नी महेंद्र सैनी तथा संदीप सैनी पुत्र महेंद्र सैनी के परिवार को आर्थिक सहायता राशि का चेक सौपा गया है और घटना का शिकार हुए महेंद्र सैनी की साली के लड़के विपिन सैनी निवासी दौलतपुर थाना चिलकाना के पीड़ित पर...