मऊ, मार्च 24 -- मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवां गांव स्थित चट्टी के पास रविवार को मिट्टी से भरे अनियंत्रित डंपर ने साइकिल, ऑटो और बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, इसमें गंभीर रूप से घायल बाइक सवार 23 वर्षीय युवक को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत सरवां निवासी 23 वर्षीय मुहम्मद वाहिद रविवार की सुबह किसी काम से गाजीपुर जनपद के बहादुरगंज जा रहा था। ज्योंही वह सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवां गांव के चट्टी के पास अचानक मिट्टी से भरा अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार के साथ साइकिल और ऑटो को भी जोरदार ठोकर मार दिया। दुर्घटना के दौरान बाइक सवार वाहिद जब तक कुछ समझ पाता, उसकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.