रुद्रपुर, फरवरी 10 -- किच्छा, संवाददाता। एनएच-74 पर मंगलवार को एक डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। बाइक डंपर के टायर में फंस गई और दंपति काफी दूर तक घसीटते रहे। हादसे के बाद चालक रेंगता हुआ डंपर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दंपति को निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति का उपचार जारी है। दिनेश वैद्य पुत्र सदानंद वैद्य निवासी जोशी कॉलोनी न्यूरिया पीलीभीत नमकीन बनाकर बेचने का काम करते हैं। वह अपनी पत्नी कविता के साथ वार्ड 3 चंदनगढ़ दिनेशपुर में अपने साढ़ू दुलाल पांडे के भाई मोरू पांडे की लड़की की शादी में आए हुए थे। वैवाहिक समारोह संपन्न होने के बाद मंगलवार को दिनेश और उनकी पत्नी कविता बाइक से वापस अपने घर न्यूरिया जा रहे थे। लगभग साढ़े 11 बजे रुद्रपुर रोड पर इंट्राक फैक्ट्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.