इटावा औरैया, जनवरी 26 -- इटावा, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर इकदिल पिलखर नहर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। हादसे में थाना प्रभारी घायल हो गईं। लवेदी थाना प्रभारी प्रीति सिंह सरकारी पुलिस वाहन से सोमवार दोपहर गणतंत्र दिवस की परेड से लौट रही थीं। तभी पिलखर नहर के पास पहुंचने पर इटावा के तरफ से पीछे आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े डंपर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को लेकर मौके से भाग गया। स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस गाड़ी में फसे सभी पुलिस कर्मियों को बाहर निकलवाया। पुलिस वाहन टकराने की सूचना पर पास की पुलिस मौके पर आई और घायल अवस्था मे थाना प्रभारी प्रीति सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद भागे डंपर को प...