फिरोजाबाद, जनवरी 13 -- शिकोहाबाद में बालाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे भाई-बहन की बाइक को मिट्टी से लदे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई बहन घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डंपर को जब्त कर थाने पहुंचा दिया। सुमित पुत्र पन्नालाल निवासी पोपगढ़ हाथवंत अपनी बहन खुशबू पत्नी सचिन के साथ मंगलवार को बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। जब दोनों भाई-बहन दर्शन कर अपने घर जा रहे थे कि तभी दिखतौली पुल के पास मिट्टी भरकर ला रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिगस्त हो गई।

हिंदी हिन्द...