गाजीपुर, फरवरी 7 -- खानपुर। क्षेत्र के सिधौना बाजार के समीप शनिवार को वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाईवे -31 पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चा उड़ गये। हालांकि एयरबैग खुल जाने से कार चालक की जान बच गई। कार चालक की पहचान वाराणसी के पांडेयपुर निवासी विकास चौबे के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने चालक को समीप के अस्पताल लेकर गये। जहां चिकित्सकों ने इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...