गंगापार, फरवरी 3 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के भीटा गांव के सामने मंगलवार की सुबह एक बेकाबू डंपर ने ई रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ई रिक्शा सवार एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो लोग घायल हो गए।घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव निवासिनी फूलकली निषाद 61वर्ष पत्नी स्व कन्हाई निषाद चने का साग और अन्य सब्जी खेत से निकालकर जसरा सब्जी मंडी जाने के लिए गांव से एक ई रिक्शा पर सवार हो कर निकली थी। अभी ई रिक्शा भीटा चौराहे को पार करके आगे बढ़ा था कि पीछे से आए एक बेकाबू मिट्टी लदे डंपर ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। जिससे ई रिक्शा में सवार फूलकली बुरी तरह चेपट में आ गई। हादसे में फूलकली की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना में ई रिक्शा में सवार दो अन्य गुड़िया सोनकर और आशा सोनकर निवासी बिरवल भ...