प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी मनोज मिश्र ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार को सुबह 10 बजे करीब वह ई-रिक्शा पर सवारी बैठाकर रानीगंज कैथौला बाजार से लालगंज जा रहा था। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रायपुर तियाई चौराहे के पास सामने से आ रहे डंपर ने साइड मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। घटना में ई-रिक्शा पर सवार उदयपुर थाने के कसिहा रामपुर निवासी रशीद की 55 वर्षीय पत्नी अजीमुलनिशा, निहाल की 50 वर्षीय पत्नी बिट्टन, बछवल निवासी उमेश सिंह का 18 वर्षीय बेटा अभ्युदय सिंह के साथ ई-रिक्शा चालक 26 वर्षीय मनोज सहित चार लोग घायल हो गए। घटना से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...