बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र अंतर्गत रामजानकी मार्ग पर धरमूपुर चौराहे के पास शनिवार को डंपर और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के टॉयर फट गए। हादसे के बाद डंपर करीब 20-25 मीटर आगे जाकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में डंपर का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...