झांसी, नवम्बर 28 -- झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव पारीछा में डंपर चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उसका शव बंद रसोई में फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। छिरौना व हाल पारीछा निवासी नबाब खान (38) बेटा अल्लाहदीन पारीछा थर्मल पावर प्लांट में प्राइवेट तौर पर डंपर चालक था। वह अपनी पत्नी गुलफसा, बेटा-बेटी के साथ रहता था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब थी। बीती देर रात परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। आधी रात के बाद नबाब उठा और रसोई घर में गया। अंदर से उसे बंद किया। फिर छत से कुंदे के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। काफी देर बाद तक पत्नी उठी तो उसकी कोई आहट न पाकर चिंतित हो गई। रसोई अंदर से बंद थी। उ...