भभुआ, फरवरी 2 -- चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरसी नहर पुलिया के पास बाइक में डंपर ने मारी टक्कर पुलिस ने डंपर को लिया अपने कब्जे में, मौके से फरार चालक की तलाश शुरू (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिरसी नहर पुलिया के पास डंपर के धक्के से एक युवक की रविवार की देर रात मौत हो गई। मृतक 29 वर्षीय रविशंकर विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के इलिया थाना क्षेत्र स्थित चकिया निवासी अशर्फी विश्वकर्मा का बेटा था। रविशंकर चैनपुर के रास्ते बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। घटना स्थल पर जुटी भीड़ में शामिल लोगों ने घायल को ई रिक्शा से चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। लेकिन, उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। चिकित्सक ने ...