उन्नाव, फरवरी 8 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र में लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित मुर्तजानगर के कटरा मंदिर के सामने रविवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार मां बेटे को जख्मी कर दिया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मां की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि बेटे का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भौली गांव की रहने वाली (50) वर्षीय सरिता पत्नी संजय अपने बेटे शिवम के संग बाइक से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रही थी। तभी कुमेदानखेड़ा गांव के पास चल रहे डामरीकरण से हाईवे पर लगी वाहनों की कतार को देखकर शिवम बाइक मार्ग के किनारे कच्चे फुटपाथ से निकलने लगा। जैसे ही वह दोबारा उसने बाइक मार्ग पर चढ़ाई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.