चक्रधरपुर, जनवरी 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी में कार्यरत लोको पायलट संजय कुमार राउत बुधवार की सुबह लगभग सात बजे किरीबुरू और गुवा बीच हाथी चौक के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि बुधवार को वे बाइक से डांगोवापोसी से राउरकेला जा रहे थे। इसी दौरान हाथी चौक के पास डंपर ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे उनके एक पांव में गंभीर चोट आई है। गंभीर रूप से घायल लोको पायलट को पहले किरीबुरू फिर नोआमुंडी एवं उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भुवनेश्वर एम्स रेफर कर दिया गया है। लोको पायलट राउत के सड़क दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही उनके साथी लोको पायलट अस्पताल पहुंच कर घायल लोको पायलट की हालत की जानकारी ली। संजय कुमार राउत को डेढ़ साल पहले बंडामुंडा शंटिंग लोको पायलट से ट्रांसफर पोर्टिंग कर...