हरदोई, दिसम्बर 16 -- शाहाबाद। शाहजहांपुर-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधरनपुर के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई और उस पर सवार चार मजदूर घायल हो गए। घायलों में शाहजहांपुर सेहरामऊ के गांव सूरतपुर निवासी रोहित, सेवा, जीतराम निवासी लक्ष्मणापुर और नीतीश निवासी नरहाई थाना शाहाबाद शामिल हैं। सभी को सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर है। हादसे के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भट्ठा मालिक ने डंफर चालक रिंकू मिश्रा के साथ मारपीट की और उसे जबरन कार में बैठाकर घटनास्थल से भट्ठे पर ले गया। पुलिस के निर्देश पर भट्ठा मालिक बाद में चालक को वापस घटनास्थल पर लेकर आया। बताया गया कि डंपर चालक शाहजहांपुर के खुटार में रेता उतारकर हरदोई की ओर जा रहा था। उधरन...