बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलावारी निवासी एक युवक को बदौसा की ओर से आ रहे एक डंपर की टक्कर लगने से मौके में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा लाये जहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलावारी गांव निवासी मंगलवार को 29 वर्षीय सौरभ सिंह उर्फ दरोगा पुत्र संतोष कुमार पटेल उम्र 29 वर्ष बाइक से किसी मित्र से मिलने जा रहा था। बदौसा की तरफ से तेज गति आ रहे डंफर ने बदौसा-फतेहगंज मुख्य मार्ग में ब्यूर मोड़ के पास टक्कर मार दी। लहूलुहान अचेतावस्था में पड़े युवक को देखकर आसपास लोगो ने घर वालो के साथ पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को तत्काल निजी वाहन से अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद घायल युवक को मृत बताया। मृतक युवक...