लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 26 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के अजान में इमलिया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक डंपर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद दोनों को तत्काल एसएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 20 वर्षीय सुमित निवासी इमलिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल 19 वर्षीय गोविन्द को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...