सीतापुर, फरवरी 11 -- मिश्रिख, संवाददाता। मिश्रिख इलाके में मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाबा के साथ लौट रहे पोते को टक्कर मार दी। हादसे में पोते की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के समय पोता अपने बाबा के साथ दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिश्रिख के करमसेपुर निवासी रामलाल मंगलवार शाम को अपने पोते इशू (5) को लेकर दुकान पर सामान दिलाने ले गए थे। सामान लेकर वह पोते के साथ पैदल ही घर लौट रहे थे। वह चाल्डहेराल्ड इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थी तभी तेज रफ्तार में आए डंपर ने पोते इशू को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह इशू के पैर को रौंदता हुआ निकल गया। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों को जुटता देख आरोपी चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.