पीलीभीत, जून 6 -- पूरनपुर। गांव प्रसादपुर निवासी धर्मपाल पुत्र रामचंद्र अपनी बुआ रामवेटी पत्नी मनोज व पांच वर्षीय पुत्र वैभव पाल को बाइक से उसकी ससुराल बकेनिया दीक्षित तहसील बीसलपुर छोड़ने जा रहा था। सकरिया पुल के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। खमरिया पट्टी निवासी अमित कुमार बाइक से घर लौट रहा था। तभी सोनू ढाबा के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। गौटिया निवासी वेद प्रकाश, राजगंज निवासी रिजवान, गुलड़िया खास निवासी रामदेवी भी सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को उपचार सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.