महोबा, जनवरी 22 -- महोबा, संवादाता। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। मौके से भागने की फिराक में डंपर को लोगों ने घेर लिया और पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मुख्यालय कोतवाली के गांव काली पहाड़ी निवासी 35 वर्षीय अवधेश तिवारी पुत्र चंद्रभान तिवारी गुरुवार को बाइक से अपनी चाची गीता तिवारी पत्नी मुनिराज तिवारी के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। हमीरपुर चुंगी पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चाची और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि डंपर तेज गति से जा रहा था। जिला अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर को पकड़कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प...