हमीरपुर, फरवरी 2 -- बिवांर, संवाददाता। हमीरपुर-राठ रोड में छानी गांव के पास डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें घायल पुत्र की मौत हो गई जबकि पत्नी व पुत्री का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डंपर व चालक को हिरासत में लिया है। कल्ला गांव का राजकुमार पुत्र आनंद सिंह बाइक में अपनी पत्नी सावित्री, पुत्री शिवानी, पुत्र मोहित को बैठाकर दोपहर हमीरपुर से घर आ रहा था। हमीरपुर की तरफ से जा रहे डंपर चालक ने छानी गांव के पास उसकी बाइक में टक्कर दी। जिससे वह लोग गिरकर घायल हो गए। जिसमें उसके 5 वर्षीय पुत्र मोहित के चेहरा, सिर में गंभीर चोट आने के साथ घायल होकर अचेत हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानी सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत नाजुक देख मोहित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हमीरपुर लाते समय स्वास...