नोएडा, दिसम्बर 12 -- एनएच-9 पर लालकुआं के पास हादसा हुआ आरोपी चालक डंपर समेत मौके से फरार हुआ गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। लालकुआं के पास एनएच-9 पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से रंगाई-पुताई का काम करने वाले ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर समेत भाग गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के चार मूर्ति चौक स्थित आम्रपाली विलेज सोसाइटी के पास रहने वाले 58 वर्षीय मोहम्मद हुसैन रंगाई-पुताई के ठेके लेने का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। बेटे आलमगीर ने बताया कि उनके पिता ने गाजियाबाद में पुताई का ठेका लिया हुआ था। वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बाइक लेकर काम पर निकले थे। एनएच-9 पर लालक...