कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोबरसहाई गांव निवासी दीनानाथ गौतम ने बताया कि शुक्रवार शाम उसके भाई नगीना प्रसाद दो बच्चों के साथ बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने फरीदपुर जा रहे थे। फरीदपुर के समीप पीछे से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पीड़ित के भाई को गंभीर चोटें आईं। उनको प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की डंपर समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...