गंगापार, फरवरी 13 -- बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार को पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा। जिसे घटना स्थल पर मौजूद रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान घायल की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...