उरई, फरवरी 24 -- जालौन। बंगरा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बाइक से जा रहे गल्ला व्यापारी को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल गल्ला व्यापारी को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। राहगीरों ने भाग रहे डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी 50 वर्षीय गल्ला व्यापारी दीपचंद्र गुप्ता उर्फ दीपू हाल निवास आवास विकास कॉलोनी मंगलवार की दोपहर परिचित से मिलने के लिए बाइक से माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पहुंचे। तभी झांसी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर एक्सप्रेसवे से नीचे उतर रहा था। उतरने के बाद तेज रफ्तार डंपर ने स्पीड कम नहीं की बेकाबू डंपर चालक ने वहां से निकल र...