रामपुर, जनवरी 31 -- नेशनल हाईवे पर बीती रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। गुरुवार की रात करीब नौ बजे यह दुर्घटना हाईवे पर महेश गार्डन के पास हुई। सीएचसी में मिले मौहल्ला शीरी मियां निवासी, घायल के स्थानीय रिश्तेदार, अकरम ने बताया कि घायल का नाम जुबैर(40) पुत्र मौ. ताजल हैं। वह रामपुर के मौहल्ला बरेली गेट के स्थाई निवासी है। इस समय वह रुद्रपुर (उत्तराखंड) के मौहल्ला खेड़ा में किराए पर रहते हैं और वहीं पर एक प्राइवेट फर्म में, बिल्डिंगों में शीशे लगाने का काम करते हैं। शाम के वक्त जुबैर सनकरा गांव स्थित एक मजार पर सजदा करने गए थे और रात के समय वहीं से वापिस र...