संवाददाता, दिसम्बर 24 -- यूपी के कानपुर में मंगलवार तड़के एक अमानवीय तस्वीर देखने को मिली। दरअसल, नौबस्ता क्षेत्र में श्यामनगर के पास एलिवेटेड हाईवे पर डंपर की टक्कर से डिवाइडर से टकराने के बाद टमाटर लदा लोडर पलट गया। जिससे लोडर मालिक और उसका साथी करीब एक घंटे तक केबिन में फंसे रहे और राहगीर टमाटर लूटने में लगे रहे। उधर, सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कटर से केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान लोगों ने दोनों के मोबाइल भी गायब कर दिए। गोंडा के कउड़िया गांव के रहने वाले कृष्ण दयाल मिश्रा लोडर को भाड़े पर चलवाते हैं। पड़ोस के गांव का सोनू चालक है। कृष्ण ने बताया कि सोमवार देर रात झांसी की शिवपुरी मंडी से लखनऊ के कृष्ण कन्हैया एंड संस ट्रेडर्स का टमाटर लादा, जिसे लखनऊ मंडी लेकर जा रहे थे। गाड़ी सोनू चला रहा था, जबकि वह व उनका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.