जौनपुर, फरवरी 5 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर नाले के पास बुधवार की दोपहर में डंपर की टक्कर से एक ऑटो पानी भरे नाले में पलट गया। ऑटो में सवार एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। चालक सहित दो अन्य घायल हो गए। केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र फेरई राम अपने ससुर हीरालाल पुत्र रामराज निवासी कजहित बडीहा मोड़ के आंख का ऑपरेशन सरकारी लीलावती अस्पताल में करवाया था। बुधवार को आंख दिखवाने ऑटो रिक्शा से लीलावती अस्पताल आया था। वहां से वह घर वापस लौट रहा था। उसी समय तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद ऑटो 15 फिट गहरे नाले में जाकर पलट गया। उसमें सवार हीरालाल अचेत हो गए। ऑटो चालक भोलेनाथ पुत्र रामनाथ निवासी बिंदे केराकत तथा संजीव ने किसी खुद घायल होने के बावजूद हीरालाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.