बरेली, फरवरी 8 -- फरीदपुर/भुता,संवाददाता। भुता क्षेत्र के ग्राम मल्हपुर गन्ना सेंटर के निकट रविवार को ईंटें उतारकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मिट्टी लदे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार ग्राम दलपुरा निवासी कुंवरपाल (32) की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चालक सहित दो मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक कुंवर पाल अपने परिवार के पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय...