फतेहपुर, जनवरी 7 -- खागा। कोतवाली थाना क्षेत्र के टेकारी निवासी अनिल कुमार निर्मल पुत्र कंधई लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बीती 3 जनवरी को अपनी बाइक से गांव की विट्टन देवी पुत्री चन्द्रिका प्रसाद को बिठा खागा शादी का सामान खरीदने आ रहा था। जब वह कुम्भीपुर मोड़ के पास आया तभी पीछे से आ रहे डम्फर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसका और बिट्टन देवी का पैर टूट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...