बिजनौर, मार्च 16 -- डंपर व कार की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को थाना नगीना के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी विभु त्यागी (32) पुत्र भोपाल त्यागी अपने साथी सलमान (34) पुत्र रशीद अहमद निवासी मोहल्ला सैयदबाड़ा थाना नगीना के साथ इको कार से मेरठ जा रहा था। कार सलमान चला रहा था। कोतवाली शहर के नगीना रोड पर गांव पेदी के समीप तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार विभु त्यागी (32) की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार चालक सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने विभू के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक को डंपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.