आजमगढ़, फरवरी 21 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित कोटिला बाजार में शनिवार अपराह्न अनियंत्रित डंपर ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद डंपर करीब सौ मीटर तक कार को खींचता चला गया। डिवाइडर से टकराकर कार रुक गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। गंभीरपुर बाजार निवासी बृजभूषण राय शनिवार को अपराह्न करीब ढाई बजे कार से आजमगढ़ से घर लौट रहे थे। कार में परिवार की दो महिलाएं भी सवार थीं। कोटिला नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे कार खड़ी कर एक दुकान से दवा ली। इसके बाद अपनी कार में आकर बैठे। तभी आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर का को सौ मीटर घसीट ले गया। डिवाइडर से टकराने के बाद कार रुक गई। हादसे में कार सवार सभी लो...