शाहजहांपुर, मार्च 7 -- निगोही-शाहजहांहपुर, संवाददाता। जिले के निगोही ब्लाक के गांव मधवामई के पास गुरुवार सुबह एक हादसा हो गया। एक डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो पलटकर सड़क किनारे खंती में गिर गया। इस हादसे में ऑटो पर सवार बिहार के सिवान निवासी एक युवती की मौत हो गई, तीन लोग जख्मी हो गए। युवती अपनी ताई और भाई के साथ होली मनाने के लिए सिवान से निगोही जा रही थी। गुरुवार सुबह छह बजे एक ऑटो शाहजहांपुर से यात्री लेकर निगोही आ रहा था। ऑटो जब निगोही-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर मधवामई गांव के निकट माधवराव सिंधिया स्कूल के निकट पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। अचानक हुई इस टक्कर में ऑटो यात्रियों समेत सड़क किनारे पलट गया। सड़क पर एक के ऊपर एक यात्री गिरने से बिहार के सिवान निवासी 20 वर्षीय निशा, 35 वर्षीय अवनीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.