गंगापार, दिसम्बर 22 -- जिला कचहरी जा रहे अधिवक्ता डंफर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत सहसों गोल चौराहा पर सोमवार की सुबह डंपर ने अधिवक्ता की बाइक में टक्कर मार दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आटा गांव निवासी गेंदा सिंह पटेल पुत्र विजय बहादुर जिला कचहरी में वकालत करते हैं। रोज की तरह वह अपनी बाइक से जिला कचहरी जा रहे थे। जैसे ही वह सहसों गोल चौराहा पर पहुंचे थे। उसी समय पीछे से तेज रफ्तार डंपर गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पहिए के नीचे आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चीख पुकार मचते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी 108 नंबर एंबुलेंस व सहसों पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.